हनुमान टेकरी कुनकुरी में 19वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न,

हनुमान टेकड़ी कुनकुरी का आज 10 मई को 19वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ संपन्न, 

नेत्रहीन कलाकारों की भजन संध्या बनी आकर्षण का केंद्र

कुनकुरी। जशपुर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल श्री हनुमान टेकड़ी कुनकुरी में रविवार को 19वां स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समिति सदस्य एवं नगरवासी शामिल होकर पुण्य लाभ के भागी बने।
हनुमान टेकड़ी के संस्थापक स्वर्गीय रमेश बजाज “काका जी” के द्वारा हर वर्ष 10 मई को स्थापना दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। वहीं उनके सुपुत्र एवं हनुमान टेकड़ी के व्यवस्थापक विवेक कुमार बजाज ने अपने पिता के बताए मार्ग पर चलते हुए इस वर्ष भी पूरे श्रद्धाभाव से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-पाठ, हवन एवं आरती से हुई। पूजा-अर्चना का आयोजन पंडित गोविंद शर्मा, सह आचार्य राजू शर्मा एवं श्याम मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हवन में विवेक-शोभा बजाज, विनोद-ऋतु मिश्रा, राजू-स्मृति गुप्ता तथा अमर-आरती दास ने जोड़े के रूप में सहभागिता निभाई।

पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी मनमोहक बन गया।

शाम 7 बजे आयोजित भव्य धार्मिक भजन संध्या कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नेत्रहीन गायक कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हनुमान टेकड़ी के व्यवस्थापक विवेक कुमार बजाज, अमर दास, विनोद मिश्रा, राजू गुप्ता, अखिलेश साहू, श्याम सुंदर बंग, राधेश्याम हेड़ा, पारस साहू, जसवंत सिंह, दयाल राम, शिव राम गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, नटवर बजाज, श्यामसुंदर दुबे, नगेसिया जी, बिहार नायक, शिव कुमार बंग, अशोक मिश्रा, जीवेश मिश्रा, आदित्य, अंश, रोहित मक्कड़, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं महिला मंडल से गीता देवी बजाज, शीतल बजाज, शोभा बजाज, स्मृति गुप्ता, आरती दास, ऋतु मिश्रा, वंशिका, प्रियांशु, प्रतिमा महंत, अनु मक्कड़, प्रभावती मिश्रा, सुनीता त्रिपाठी सहित नगर की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हनुमान टेकड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post