राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कुनकुरी में मनाया गया शहादत दिवस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
दीपक वर्मा - कुनकुरी 21/05/2026
कुनकुरी। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुनकुरी में “शहादत दिवस” एवं “आतंकवाद विरोध दिवस” के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, यूथ कांग्रेस एवं NSUY के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश निर्माण, आधुनिक भारत की सोच और युवाओं को आगे बढ़ाने में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने आतंकवाद विरोधी संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रोटोलाइन सामुदायिक भवन, कुनकुरी में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यू डी मिंज, ताहिर अली, दीपक केरकेट्टा, दिलीप जैन, सागर यादव, जीतभान कंसारी, वाल्टर कुजूर, अंजना मिंज, एजेम टोप्पो, विजय यादव, राजू, अयूब, आशीष, हेमंत कुजूर, अविनाश खलखो, अनिल, अरशद, कुबेर यादव, अल्मा, सुषमा, आशीष जोगी सहित अन्य सभी कांग्रेस के कार्यकर्तागण शामिल रहे।