सोने की खरीदी पर रोक के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, व्यापारियों की रोजी-रोटी बचाने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
दीपक वर्मा - कुनकुरी 20/05/2026
कुनकुरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा सोने की खरीददारी पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। वहीं सराफा व्यवसाय पर पड़े असर और सोने-चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के सामने खड़े हुए रोजी-रोटी के संकट को लेकर कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने कहा कि सोने की खरीदी पर रोक से सराफा व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ कारीगरों और इस क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने इसे आम जनता और छोटे व्यवसायियों के हितों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जनता के हितों की रक्षा के लिए योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के साथ विरोध प्रदर्शन में अंजना मिंज, अजेम टोप्पो, दीपक केरकेट्टा, राबर्ट एक्का, मनीष यादव, आशीष सतपति, आशीष महापात्र, इमरान खान, अशोक यादव, विनोद यादव, अविनाश खलखो, विजय यादव और अयूब खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।