*संघ प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण से लौटे स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत, माताओं ने चरण पखार कर किया अभिनंदन*

*संघ प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण से लौटे स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत, माताओं ने चरण पखार कर किया अभिनंदन*

*कुनकुरी*- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग पत्थलगांव के प्रशिक्षण से लौटे स्वयंसेवकों में धर्मेंद्र, अनुराग एवं सौरभ का कुनकुरी के डुगडुगिया में भावपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। 
घर वापसी के अवसर पर माताओं एवं परिजनों ने स्वयंसेवकों के चरण पखारकर, आरती उतारकर एवं तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और संस्कारों की झलक देखने को मिली। 
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे स्वयंसेवकों ने अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। 
माताओं ने अपने बेटों का स्वागत भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार किया, जिसने कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि संघ के प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रहित और सेवा भाव की शिक्षा दी जाती है।
 
पत्थलगांव प्रशिक्षण से लौटे तीनों युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन साफ नजर आ रहा था।
कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 
स्वागत समारोह को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post