श्री हनुमान टेकड़ी स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, सुबह हवन-पूजन व संगीत मय आरती, शाम को नेत्रहीन कलाकारों की भजन संध्या बनेगी विशेष आकर्षण

दीपक वर्मा - कुनकुरी 

श्री हनुमान टेकड़ी स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, 
सुबह हवन-पूजन व संगीत मय आरती, शाम को नेत्रहीन कलाकारों की भजन संध्या बनेगी विशेष आकर्षण केंद्र 

दीपक वर्मा - कुनकुरी 

जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सुप्रसिद्ध श्री हनुमान टेकड़ी का 10 मई 2026 को स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। 

स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।


आयोजन समिति प्रमुख स्वर्गीय रमेश बजाज (काका) के सुपुत्र श्री विवेक कुमार बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 5:30 बजे श्री हनुमान जी के विधिवत हवन-पूजन एवं संगीत मय आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आरती उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस दौरान शाम 7:00 बजे से विशेष भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें नेत्रहीन भक्त कलाकार अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा और श्रद्धालु प्रभु भक्ति से आत्मिक जुड़ाव का अनुभव करेंगे।

स्थापना दिवस को लेकर श्री हनुमान टेकड़ी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति कुनकुरी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कुनकुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आयोजन समिति कुनकुरी ने क्षेत्रवासियों से अपने परिवार, मित्रों, माताओं एवं बहनों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम
प्रातः 5:30 बजे हवन-पूजन एवं संगीत मय आरती के साथ प्रसाद वितरण।
संध्या 7:00 बजे नेत्रहीन कलाकारों की भव्य भजन संध्या का आयोजन।
“जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के बीच पूरा इलाका भक्तिरस में होगा सराबोर।।

Post a Comment

Previous Post Next Post