सुरक्षित सफर का संदेश": दुलदुला पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक

"सुरक्षित सफर का संदेश": दुलदुला पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक

दुलदुला, जशपुर। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की मौतों में कमी लाने और हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना एवं चौकी प्रभारियों को इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 16 मई 2026 को थाना दुलदुला क्षेत्र में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दुलदुला बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पतराटोली चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः दुलदुला पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, कार्यपालिक दंडाधिकारी राहुल कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ पुष्कर पटले सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है और छोटी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post