इमारत बन रहा है या भ्रष्टाचार का ढांचा? तपकरा के नए थाना भवन में दिखी खामियां, निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल

दीपक वर्मा - जशपुर 
लोकेशन - जशपुर/तपकरा 

इमारत बन रहा है या भ्रष्टाचार का ढांचा? तपकरा के नए थाना भवन में दिखी खामियां, निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल

जशपुर/तपकरा - प्रदेश में विकास के दावों के बीच जशपुर जिले के तपकरा में बन रहे नए थाना भवन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भवन में निर्माण के दौरान सामने आई कथित खामियों ने पूरे कामकाज की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

पुराने थाना भवन में जर्जर स्थिति की समस्या को दूर करने के लिए नए भवन की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अब जिस भवन से बेहतर व्यवस्था की उम्मीद थी, वही निर्माण शुरू होते ही विवादों में घिरता नजर आ रहा है।

बता दें कि निर्माण स्थल से सामने आई तस्वीरों और स्थानीय स्तर पर उठ रही चर्चाओं के अनुसार भवन के कुछ हिस्सों में खोखले ढलाई के बाद सरिया बाहर दिखाई देना और फर्श दबने जैसी बातें सामने आ रही हैं। जिससे यह केवल तकनीकी लापरवाही नहीं, बल्कि शासकीय राशि का दुरूपयोग और निर्माण की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

इस दौरान स्थानीय लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि जब थाना परिसर की मूल व्यवस्था ही उपेक्षा का शिकार हो जाए, तो फ़िर नए भवन निर्माण में गुणवत्ता की निगरानी कितनी गंभीरता से की जा रही होगी। 
इस तरह से गुणवत्ता विहीन कार्य कराए जाने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्रवाही होना चाहिए और पूरे भवन को तोड़कर नए सिरे से भवन बनाया जाना चाहिए।

विपक्षी दल के नेता युवा मोर्चा कांग्रेस जशपुर जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार सोनी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आरोप लगाया कि कार्य में भारी अनियमितता दिखाई दे रही है। थाना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन में ऐसी स्थिति बेहद चिंताजनक है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

    इसका सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता हैं या फिर यह मामला भी कागजों तक सीमित रह जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post