दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - कुनकुरी
18/05/2026
नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर फूटा यूथ कांग्रेस का गुस्सा, कुनकुरी में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
कुनकुरी - नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कुनकुरी में यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयंत लकड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने तथा आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष विनयशील ने कहा एक ओर नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसे गंभीर मामले से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आम जनता परेशान है। इन दोनों मुद्दों को सरकार की विफलता बताते हुए जमकर हमला बोला।
वहीं यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जयंत लकड़ा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।
वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पूरी तरह तैनात रहा। जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलते हुए पुतले को कब्जे में ले लिया। जिससे कुछ देर तक प्रदर्शन स्थल पर हलचल का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुनकुरी विनयशील गुप्ता, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जयन्त लकड़ा, दीपक मिश्रा, नीरज पारीक, सचिनबंग, मेहुल जैन, रोहित किसपोट्टा, रवि किसपोट्टा, नितेश तिग्गा, बबलू खान, मनीष यादव, अभिषेक गुप्ता, श्रवण चौहान.. शामिल रहे।