महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: खाद्य तेल और राशन की बढ़ती कीमतों पर बाजार में उतरे कार्यकर्तागण

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: खाद्य तेल और राशन की बढ़ती कीमतों पर बाजार में उतरे कार्यकर्ता

कुनकुरी / नारायणपुर | 19 मई 2026
बढ़ती महंगाई और खाद्य तेल व राशन सामग्री की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कुनकुरी के नारायणपुर में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने किया, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

नारायणपुर के किराना बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के साथ विजय यादव, रवि यादव, अर्जुन लकड़ा, कपूर यादव, विनोद यादव, अविनाश खलखो, आशीष महापात्रा, कुबेर यादव, मुकेश कुजूर, जयचंद विश्वकर्मा, आनंद टोप्पो, जितेन्द्र मिंज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है और यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post