दोकड़ा धाम में आज आस्था का महासंगम: 108 पवित्र कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, गजानन वेश के होंगे दिव्य दर्शन
दोकड़ा, जशपुर। जिले के प्रसिद्ध दोकड़ा धाम स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा का भव्य महारण स्नान महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस दिव्य आयोजन में भगवान का 108 पवित्र कलशों के सुगंधित जल से महाभिषेक किया जाएगा, वहीं श्रद्धालुओं को भगवान के दुर्लभ गजानन (हाथी) वेश के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।
मंदिर समिति के अनुसार स्नान पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम
प्रातः 1:00 बजे – मंगल आरती एवं हरि कीर्तन
प्रातः 1:30 बजे – पहंडी विजय
प्रातः 2:30 बजे – 108 पवित्र कलशों से भगवान का देव स्नान (महाभिषेक)
प्रातः 3:30 बजे – दिव्य श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन
प्रातः 4:00 बजे – संध्या आरती एवं महाप्रसाद वितरण
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दुर्लभ धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। स्नान पूर्णिमा के इस महापर्व को लेकर पूरे दोकड़ा धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ