बंद कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, मुँह से निकला झाग... जशपुर के तपकरा थाना इलाके का मामला

बंद कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, मुँह से निकला झाग... जशपुर के तपकरा थाना इलाके का मामला 

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घांसीमुण्डा (केरसई) में एक नवविवाहिता का शव बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

              मृतिका का नाम ललिता यादव 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता का शव घर के कमरे के भीतर मिला। मृतका के मुँह से झाग निकलने की बात सामने आने के बाद मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

मामले की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post