घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जबरदस्ती की कोशिश... जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल, लोदाम थाना क्षेत्र का मामला, एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी।

घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जबरदस्ती की कोशिश... जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल।
लोदाम थाना क्षेत्र का मामला, एससी / एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी।

जशपुर। जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय पीड़िता ने 26 जून को थाना लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जून की सुबह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान क्षेत्र के एक ढाबा संचालक मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42 वर्ष) उसके घर में घुस आया और गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तथा कथित रूप से उसके समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पति को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बनाया।

आरोपी की हरकत से घबराई महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी और बाद में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोदाम पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 331(3), 296 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ब), 3(2)(V)(क) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post