राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कुनकुरी में कांग्रेस का सेवा संकल्प, रक्तदान कर मरीजों को बांटे फल

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कुनकुरी में कांग्रेस का सेवा संकल्प, रक्तदान कर मरीजों को बांटे फल

कुनकुरी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने होली क्रॉस अस्पताल में रक्तदान किया तथा शासकीय अस्पताल कुनकुरी पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा का संकल्प भी लिया। नेताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा ही किसी भी जनप्रतिनिधि के जन्मदिवस को सार्थक बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।

इस अवसर पर दिलीप जैन, मनोज सागर यादव, श्रीमती अंजना मिंज, वाल्टर कुजूर, रॉबर्ट एक्का, दीपक केरकेट्टा, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इमरान, श्रीमती अजेम टोप्पो, श्रीमती रुखसाना बानो, मोनू गर्ग, श्रीमती अल्मा लकड़ा, श्रीमती सुषमा कुजूर, वकास, सुल्तान, राजू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post