जुमईकेला में पहली बार आयोजित हुई डॉन बोस्को U-15 फुटबॉल चैंपियंस लीग, एफसी लुडेग बना चैंपियन, खेल प्रेमी पंकज जिंदल ने दिए अग्रवाल इलेक्ट्रिकल कुनकुरी की ओर से ₹11 हजार का नगद पुरस्कार


जुमईकेला में पहली बार आयोजित हुई डॉन बोस्को U-15 फुटबॉल चैंपियंस लीग, एफसी लुडेग बना चैंपियन, खेल प्रेमी पंकज जिंदल ने दिए ₹11 हजार नगद पुरस्कार

       पंकज जिंदल ने दिए ₹11 हजार नगद पुरस्कार

कुनकुरी/जशपुर। जुमईकेला के खेल मैदान में आयोजित डॉन बोस्को फुटबॉल चैंपियंस लीग U-15 का सफल आयोजन 26 जून 2026 को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

पंकज जिंदल ने दिए अग्रवाल इलेक्ट्रिकल कुनकुरी की ओर से ₹11 हजार नगद पुरस्कार।

इस एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली टीमों ने भाग लेकर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में डॉन बोस्को जुमईकेला, डॉन बोस्को जोकबहला, गांधी स्मारक जोकबहला, लोयोला स्कूल कुनकुरी, नवाटोली, अंडर-15 बॉयज, एफसी लुडेग और एफसी डगडुआ सहित कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबले खेले गए।

रोमांचक मुकाबलों के बाद एफसी लुडेग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि रनर-अप का खिताब नवाटोली की टीम ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुनकुरी के खेल प्रेमी एवं अतिथि पंकज जिंदल का विशेष योगदान रहा। 

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अग्रवाल इलेक्ट्रिकल कुनकुरी की ओर से  ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं जुमईकेला पंचायत की सरपंच बड़जनती ने भी आयोजन में सहयोग देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य फीफा की खेल भावना से प्रेरित होकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में फुटबॉल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। 

इस चैंपियंस लीग को खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिला, जिससे आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post