शहीद कुलवंत पन्ना की स्मृति में फुटबॉल का महाकुंभ, 02 अगस्त से गूंजेगा खेल का मैदान गिनाबहार,, ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल।


कुनकुरी, जशपुर 
कुनकुरी के गिनाबहार में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और शहीद कुलवंत पन्ना की स्मृति को सम्मानित करने के उद्देश्य से ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 02 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे गिनाबहार रपटा पुलिया के पास आयोजित होगा।

ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल युवा समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों को उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

आयोजन समिति का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबलों का दौर देखने को मिलेगा।

आयोजन कार्यक्रम: 
ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन
तिथि: 02 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: गिनाबहार रपटा पुलिया के पास, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल युवा समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post