नकटी में टूटे मकान मामले में 85 परिवारों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कुनकुरी बस स्टैंड में किया सीएम का पुतला दहन

नकटी में टूटे मकान मामले में 85 परिवारों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कुनकुरी बस स्टैंड में किया सीएम का पुतला दहन

कुनकुरी 
ग्राम नकटी के 85 परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के नेतृत्व में कुनकुरी बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान प्रदर्शनकारियों में ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए हैं, जिसके विरोध में यह लोकतांत्रिक आंदोलन किया गया है। वहीं उन्होंने प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके पुनर्वास की मांग उठाई है। 

इस पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, ताहिर अली, मनोज सागर यादव, दिलीप जैन, अंजना मिंज, सरवर अली, इरफान खान, रॉबर्ट एक्का, दीपक केरकेट्टा, रकीब खान, चंदन ठाकुर, अयूब, इमरान खान, अजेम टोप्पो, राजू प्रजापति, सुषमा कुजूर, मोनू अग्रवाल, आशीष जोगी, वकास अली, तबरेज अली, आरिफ, अजमेर, रॉबर्ट, सरोज कुजूर, किताबुल और आकाश खलखो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला और सरकार ने अपनी कार्रवाई पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।    

इस प्रदर्शन के दौरान कुनकुरी पुलिस प्रशासन द्वारा कानून - व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post