BIG BREAKING: घर के अंदर हाथ-पैर बंधी मिली 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश, इलाके में सनसनी... हत्या की आशंका पर जांच तेज,,,,


04/07/2026

BIG BREAKING: घर के अंदर हाथ-पैर बंधी मिली 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश, इलाके में सनसनी... हत्या की आशंका पर जांच तेज,,,,

जशपुर | दुलदुला। 
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के बोडोछापर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का शव घर के भीतर मिला, जबकि उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। इस स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है, फिलहाल जांच जारी है। 

उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post