"किराए के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव... पांच दिन बाद खुला राज!"

05/07/2026

"किराए के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव... पांच दिन बाद खुला राज!"

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिड़रापारा में किराए के मकान से 21 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका है कि शव करीब पांच दिन पुराना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान भीमा पैंकरा (21) वर्ष के रूप में हुई है, जो पत्थलगांव की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करती थी और चिड़रापारा में किराए के मकान में रहती थी। कई दिनों तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर युवती का शव फंदे से लटका मिला, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रारंभिक जांच में एक युवक से प्रेम संबंध की बात सामने आई है, लेकिन मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post