कुनकुरी बस स्टैंड में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी सरकार का किया पुतला दहन।

कुनकुरी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी सरकार का किया पुतला दहन।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज एवं ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के साथ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता।

कुनकुरी - दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। 

ब्लाक अध्यक्ष वॉल्टर कुजूर ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जबकि विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई,  साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

विरोध प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। 

वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज, ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, ताहिर अली, मनोज सागर, एस इलियास, परमेश्वर भगत, महेश त्रिपाठी, अंजना मिंज, रवि यादव, सरवर अली, बिमल राम, इरफ़ान, रोबर्ट एक्का, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक करकेट्टा, गणेश बारीक़, प्रदीप, कलिस्ता तिर्की, रवि यादव, बसंत बेक, महेश यादव, विजय यादव, अरशद हुसैन, हेमन्त कुजूर, समीम अहमद, सुचिता, अर्जुन, अयूब, मंजू, चन्दन, अजेम, रुखसाना बानो, राजू, अविनाश, अलमा, सुषमा, अनिल, कपूर, नंदकुमार, मनीष, अविन, अफ़रोज़, अशोक, दानिस, अजय, शनवीर, आशीष, विनोद, आयुष, प्रसंजीत, नीलिमा सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post