Deepak Verma kunkuri
अयोध्या धाम में दर्शन के बाद शासकीय कन्या विद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य सीताराम साव का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
कुनकुरी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य सीताराम साव का अयोध्या धाम में तीर्थ यात्रा के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शिक्षा जगत, शिक्षक समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीताराम साव अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर अयोध्या गए थे। गुरुवार को उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सुबह करीब 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को अयोध्या से उनके गृहग्राम अंकिरा लाया जा रहा
है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय सीताराम साव लगभग 60 वर्ष के थे। उन्होंने शिक्षा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। वे कुनकुरी और फरसाबहार में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे।
वर्तमान में वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।
उनके निधन पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और सरल, सौम्य व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम अंकिरा में किया जाएगा।