थाना बगीचा में डीआईजी-एसएसपी का कड़ा एक्शन, रिकॉर्ड और मालखाना में मिलीं कमियां, थाना प्रभारी व मोहर्रिर को लगाई कड़ी फटकार। वार्षिक निरीक्षण में पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित मामलों, स्वच्छता और अभिलेखों की समीक्षा; गश्त, बीट पुलिसिंग, साइबर जागरूकता और महिला-बाल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

थाना बगीचा में डीआईजी-एसएसपी का कड़ा एक्शन, रिकॉर्ड और मालखाना में मिलीं कमियां, थाना प्रभारी व मोहर्रिर को लगाई कड़ी फटकार। वार्षिक निरीक्षण में पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित मामलों, स्वच्छता और अभिलेखों की समीक्षा; गश्त, बीट पुलिसिंग, साइबर जागरूकता और महिला-बाल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

जशपुर, 26 जुलाई
जशपुर जिले के थाना बगीचा में वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना के रिकॉर्ड, शासकीय संपत्ति, मालखाना और जप्त सामग्री के रखरखाव में कमियां मिलने पर थाना प्रभारी बगीचा और मोहर्रिर को कड़ी फटकार लगाई गई तथा सभी अभिलेखों और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी-एसएसपी ने ग्राम अपराध पुस्तिका, जरायम रजिस्टर, जप्ती माल, लंबित अपराध, शिकायतों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थाना परिसर हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहे ताकि फरियादियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

डीआईजी एवं एसएसपी ने लंबित अपराधों और शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, गुंडा-बदमाशों की नियमित निगरानी, प्रभावी गश्त और बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए।
उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस मितानों के साथ समन्वय बढ़ाने, जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी ने थाना आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखते हुए आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय जशपुर से उप निरीक्षक (स्टेनो) रामानंद बहिदार, रीडर मुकेश झा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post