कुनकुरी में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम, रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे।

कुनकुरी में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम,  रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे।

कुनकुरी - जशपुर जिले के कुनकुरी में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन करने कुनकुरी बस स्टैंड पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य शामिल हुए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब चार बजे बस स्टैंड कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला जलाया, वहीं तत्काल पुलिस प्रशासन ने छीना झपटी के बाद पुतले को कब्जे में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बस स्टैंड में लोगों की भीड़ जुटी रही।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर यू डी मिंज जिलाध्यक्ष, वाल्टर कुजूर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुनकुरी, मनोज सागर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, ताहिर अली जिला उपाध्यक्ष, महेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, दिलीप जैन, अंजना मिंज जिला महामंत्री, सरवर अली जिला सचिव, दीपक केरकेट्टा उपाध्यक्ष, जीतवहन कंसारी, रामकुमार सन्याशी, संजय पाठक, हेमानंद यादव, शमीम अहमद, एम डी इरफान, एम डी फारूक, अमृत मिंज, अरशद हुसैन, विजय यादव, महेश यादव, अफरोज अली, मोनू अग्रवाल, जेनसन एक्का आशीष सतपति, आशीष कंसारी, अलमा लकड़ा, अरविंद कुजूर, विवेक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post