सरपंच मंजू भगत के नेतृत्व में जोकारी में15 अगस्त की तैयारी तेज, ग्रामीणों द्वारा की जा रही पंचायत परिसर में साफ-सफाई।
कुनकुरी। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जोकारी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
सरपंच मंजू भगत के नेतृत्व में ग्रामवासियों के द्वारा ग्राम पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन की साफ - सफाई कर परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा मिल-जुलकर तैयारियां की जा रही हैं।
पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई, वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सरपंच मंजू भगत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। ग्रामवासियों के सहयोग से 15 अगस्त का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
ग्राम पंचायत जोकारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।