कुनकुरी/सनसाइन स्कूल में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम। चिकित्सक डॉ. वेरोनिका सुरीन होंगी मुख्य अतिथि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल संभालेंगे विशिष्ट अतिथि की भूमिका।


कुनकुरी, 13 अगस्त 2026। कुनकुरी नगर के प्रतिष्ठित सनसाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यालय में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
समारोह में सुविख्यात चिकित्सक डॉ. वेरोनिका सुरीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि जशपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जाने-माने समाजसेवी तथा समवर्ती आश्रम महुवाटोली (कुनकुरी) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अग्रवाल वाइस चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे।


राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राएं “वतन से बढ़कर कुछ नहीं, तिरंगे से बढ़कर कोई शान नहीं” थीम पर आधारित देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य से समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।
“वतन से बढ़कर कुछ नहीं, तिरंगे से बढ़कर कोई शान नहीं” के संदेश के साथ सनसाइन स्कूल का स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post