⚽ 32 टीमों की टक्कर के बाद आज होगा फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल, गिनाबहार में खिताबी मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह।
कुनकुरी/जशपुर। शहीद कुलवंत पन्ना की स्मृति में आयोजित ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आज 16 अगस्त, रविवार को भव्य समापन होने जा रहा है। गिनाबहार रपटा पुलिया के समीप आयोजित इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह है।
दो वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 32 टीमों ने खिताब के लिए दमखम दिखाया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पी.सी. कुजूर, विनयशील, शिव राय एवं वाल्टर कुजूर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद लगातार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
आज ही होगा मैच के बाद लॉटरी ड्रॉ....
🏆 विजेता को ₹51 हजार, उपविजेता को ₹31 हजार
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹51,000 तथा उपविजेता टीम को ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आयोजन समिति की ओर से 16 हेलमेट भी पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
⚡ आज फाइनल में होगा चैंपियन का फैसला
अब कई रोमांचक मुकाबलों के बाद आज फाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट के विजेता का फैसला होगा। 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे गिनाबहार रपटा पुलिया के पास होने वाले समापन समारोह और फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेल समितियों और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फाइनल मुकाबले का आनंद लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
ग्रोटोलाइन गिनाबहार नॉकआउट फुटबॉल युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर गिनाबहार को फुटबॉल के रोमांच से भर दिया है। आज फाइनल के साथ इस फुटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन होगा और मैदान से एक टीम चैंपियन का ताज लेकर बाहर निकलेगी।