कुनकुरी के ग्राम पंचायत जोकारी में शान से लहराया तिरंगा, एकजुटता के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह।

जोकारी में शान से लहराया तिरंगा, एकजुटता के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जोकारी। ग्राम पंचायत जोकारी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरपंच मंजू भगत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक शाला जोकारी में तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भ्रमण करते हुए पंचायत भवन जोकारी पहुंचकर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात दुर्गा कृषि उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोकारी में भी एक साथ तिरंगा फहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रैली निकाली। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए और देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सरपंच मंजू भगत के नेतृत्व में आयोजित समारोह में ग्रामवासियों का सहयोग और सहभागिता सराहनीय रही। सामूहिक सहभागिता और आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

जोकारी में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति, एकता और ग्राम की सामूहिक शक्ति की शानदार मिसाल बन गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post