Deepak Verma kunkuri 23/08/2026
कुनकुरी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे ग्राम पंचायत केराडीह में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ यात्रा में सहभागिता की। चारों ओर लहराते तिरंगे और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में देश के प्रति उत्साह और गौरव का भाव देखने को मिला। यात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया, जहां लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए देशभक्ति के नारों के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनुपनारायण सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मो. असलम आजाद, उपाध्यक्ष तुलाधर यादव, महामंत्री शिवशंकर सिंह एवं शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालिता नायक, जनपद सदस्य बालेश्वर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती भगत, बीडीसी संतोष यादव तथा सरपंच श्रीमती चंद्रकिरण नाग सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मयंक सहाय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास नाग, उमाशंकर खत्री, मो. जमीर इस्लाम जिन्ना, परखीतो यादव, जगर यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, टिकेश्वर यादव, हेमंत यादव, कपिल गुप्ता, अविनाश गुप्ता, प्रमोद यादव, उत्तम विश्वकर्मा, फुलेश्वर राम, रंजीत राम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव यादव, रंजीत सिंह, राहुल यादव, देवलाल यादव, आनंद सिंह, शैलास चौहान, आकाश विश्वकर्मा एवं रितिक कुमार नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!