SBI का ‘स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज’ बना परिवार का सहारा: शिक्षक की सामान्य मृत्यु पर नामिनी को मिले 10 लाख रुपये।

SBI का ‘स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज’ बना परिवार का सहारा: शिक्षक की सामान्य मृत्यु पर नामिनी को मिले 10 लाख रुपये। 

कुनकुरी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत कुनकुरी विकासखंड के केराडीह में पदस्थ दिवंगत शिक्षक फ्रांसिस जेवियर लकड़ा के परिवार को बैंक की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शिक्षक का वेतन खाता SBI के स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के अंतर्गत था, जिसके चलते उनके निधन के बाद उनकी नामिनी अनिता लकड़ा को 10 लाख रुपये का लाभ मिला।

SBI कुनकुरी शाखा के ब्रांच मैनेजर ललित गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के साथ SBI का एमओयू है, जिसके तहत शासकीय कर्मचारियों और शिक्षकों को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज की सुविधा दी जाती है। इस पैकेज के अंतर्गत वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को बैंक की ओर से बीमा कवरेज का लाभ मिलता है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में अधिकतम एक करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ तथा सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का लाभ नामिनी को दिया जाता है। इसी योजना के तहत दिवंगत शिक्षक फ्रांसिस जेवियर लकड़ा के परिवार को 10 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है।

ललित गुप्ता ने कहा कि स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक शिक्षकों एवं शासकीय कर्मचारियों से SBI से जुड़कर इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि इस सुविधा के लिए कर्मचारियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता और पात्र खाताधारकों को निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार बीमा कवरेज का लाभ मिलता है। ऐसे में यह पैकेज कर्मचारी के साथ-साथ उसके परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post