पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों की नई तैनाती—DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जारी किया आदेश।
जशपुर। जिले में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिले के विभिन्न थानों में थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ० लाल उमेद सिंह जशपुर
इस फेरबदल के तहत जशपुर जिले के 10 महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। विभाग का फोकस अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर है।
🔥 इन थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी।
निरीक्षक राकेश यादव — थाना प्रभारी बागबहार
निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार — थाना प्रभारी पथलगांव
निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय — थाना प्रभारी कांसाबेल
निरीक्षक गौरव पाण्डेय — थाना प्रभारी नारायणपुर
निरीक्षक कोमल सिंह नेताम — थाना प्रभारी फरसाबहार
निरीक्षक संदीप कौशिक — थाना प्रभारी सन्ना
निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा — थाना प्रभारी कुनकुरी
निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन — थाना प्रभारी बगीचा
निरीक्षक त्रिलोक प्रधान — थाना प्रभारी तपकरा
निरीक्षक लक्ष्मण भगत — थाना प्रभारी अजाक
🚔 पुलिसिंग में कसावट लाने की कवायद।
पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी।
नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।