जशपुर में आंगनबाड़ी ऑल इंडिया फेडरेशन सीटू संघ की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिकारों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।
जशपुरनगर - आंगनबाड़ी ऑल इंडिया फेडरेशन सीटू संघ की ओर से जशपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की एकजुटता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में राज्य महासचिव संगीता महत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका एवं संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं के सामने आने वाले विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्य सलाहकार गजेन्द्र झा, राज्य सदस्य चनेश्वरी दुबे एवं पदमा पटेल, राज्य उपाध्यक्ष लीलावती चौहान, जशपुर जिला अध्यक्ष मनोरंजनी टोप्पो तथा जिला सचिव सरोजनी तिर्की सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिले की विभिन्न परियोजनाओं से पहुंचे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विचार- विमर्श किया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक स्तर पर आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने की बात कही।