वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को कुनकुरी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह होंगे मुख्य अतिथि
कुनकुरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में 25 सितंबर 2026 को ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रभावना का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी श्री नन्द पाण्डेय तथा मुख्य वक्ता जिला संघ चालक श्री राजीव रंजन नन्दे होंगे।
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की तैयारी सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 11:00 बजे से 11बजकर 3 मिनट 13 सेकंड तक सामूहिक वंदे मातरम् गाया जाएगा।
विद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजित कार्यक्रम
📅 दिनांक: 25 सितंबर 2026 शुक्रवार
📍 स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी
⏰ कार्यक्रम प्रारंभ: सुबह 10:30 बजे
🇮🇳 सामूहिक वंदे मातरम् गायन: सुबह 11:00 बजे से
मुख्य अतिथि: श्री लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर
विशिष्ट अतिथि: श्री नन्द पाण्डेय, एसडीएम कुनकुरी
मुख्य वक्ता: श्री राजीव रंजन नन्दे, जिला संघ संचालक
विद्यालय परिवार सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की गई है।