तालाब में मिली 35 वर्षीय युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप — 03 सितंबर से था लापता, दुलदुला थाना इलाके का मामला।

   05/08/2026

जशपुर/दुलदुला। जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 03 सितंबर को घर से निकले 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह तालाब में मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पतराटोली के पंडरीपानी निवासी संदीप विश्वकर्मा (35 वर्ष) 3 सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। 

शनिवार सुबह स्थानीय निवासी वैधनाथ सिंह ने अपने बागान की ओर से करीब सुबह 6:30 बजे तालाब की ओर देखा, जहां पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
तब उन्होंने घटना की सूचना तत्काल दुलदुला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। 
बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल दुलदुला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post