जशपुर में गांजा तस्करों पर ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा वार! 6.165 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

जशपुर में गांजा तस्करों पर ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा वार! 6.165 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

जशपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस ने ग्राम कोटिया के बालेश्वर चौक में कार्रवाई करते हुए 6 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में थे और बस का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को प्लास्टिक की बोरी समेत पकड़ लिया।

बोरी खुली तो निकले गांजे के 6 पैकेट।

तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी से टेप में लिपटे 6 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इनमें कुल 6 किलो 165 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार कुल जब्ती की कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये है।


                   गिरफ्तार दोनों आरोपी।

पुलिस ने मामले में दिलीप यादव (44 वर्ष) और बसंत राम उर्फ बबलू (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है।

कहां से आया गांजा? किसे होना था सप्लाई—जांच जारी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ० लाल उमेद सिंह ने सख्तनिर्देश— नशे के नेटवर्क पर जारी रहेगा शिकंजा

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गांजे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका।

कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, आरक्षक प्रदीप भगत, आरक्षक रणवीर तिग्गा, नगर सैनिक वीरेंद्र भगत एवं ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जशपुर पुलिस का संदेश साफ है — 
नशे के कारोबार पर वार जारी रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post