कुनकुरी के इब नदी में रेस्क्यू टीम भी हुई बेबस, गांव के पांच युवाओं ने जान की बाजी लगाकर बचाई एक जिंदगी !

कुनकुरी - इब नदी में रेस्क्यू टीम हुई बेबस, गांव के पांच युवाओं ने जान की बाजी लगाकर बचाई एक जिंदगी !

जशपुर :- इब नदी की तेज धार में फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए जब जशपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम भी नदी के उफान के सामने बेबस नजर आई, तब ढोढ़ीडांड़ गांव के पांच जांबाज युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। अक्षय, अभिनय, अमन, नितेश और सुभाष नामक इन युवाओं ने बिना रस्सी के तेज बहाव में उतरकर फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे पकड़कर नदी के दूसरे छोर औंराझोर के पास सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह घरसा जंगल की ओर से बहते हुए इब नदी में आ गया था और नदी की तेज धार में फंस गया। सूचना मिलने पर जशपुर से रेस्क्यू टीम बोट, लाइफ जैकेट और रस्सी लेकर मौके पर पहुंची। टीम द्वारा कई बार रस्सी फंसे व्यक्ति की ओर फेंकी गई, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली।

इसी दौरान ग्राम पंचायत ढोढ़ीडांड़ निवासी 18 से 22 वर्ष की उम्र के पांच युवाओं ने साहस दिखाते हुए बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नदी में छलांग लगा दी। युवाओं ने फंसे व्यक्ति तक पहुंचकर उसे संभाला और नदी के दूसरे छोर तक ले जाकर करीब दोपहर 1 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू टीम का एक गार्ड भी व्यक्ति को निकालने के दौरान युवाओं के पीछे-पीछे नदी में गया।

युवाओं के साहस को ग्रामीणों ने किया सलाम

अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने वाले पांचों युवाओं की गांव में जमकर सराहना हो रही है। सरपंच कलिस्ता तिर्की ने भी युवाओं के साहस और मानवता की जमकर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद कही,
वहीं तेज धार के बीच गांव के पांच युवाओं की हिम्मत ने आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post