जशपुर की हसीन वादियों ने जीता दिल, संतोष अग्रवाल बोले—“जशपुर की धरती स्वर्ग से भी सुंदर”, पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रायगढ़ रवाना हुई रेडक्रास सोसायटी की टीम, नेहरू सोनी ने किया अभिनंदन।

जशपुर की हसीन वादियों ने जीता दिल, संतोष अग्रवाल बोले—“जशपुर की धरती स्वर्ग से भी सुंदर”
पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रायगढ़ रवाना हुई रेडक्रास सोसायटी की टीम, नेहरू सोनी ने किया अभिनंदन

कुनकुरी, 14 सितंबर। पर्यटन नगरी जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती और हसीन वादियों ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रदेश प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल को खासा प्रभावित किया। श्री अग्रवाल अपनी टीम के साथ जशपुर के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने पहुंचे थे।

श्री संतोष अग्रवाल का जशपुर आगमन भारतीय रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के पूर्व स्टाफ नेहरू सोनी के आग्रह पर हुआ। जिला प्रशासन, जशपुर के प्रतिनिधि के रूप में श्री नेहरू सोनी ने संतोष अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का विश्वविख्यात संत अवधूत भगवान राम की तपोभूमि जशपुर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भ्रमण के दौरान टीम ने सरना एथनिक रिसॉर्ट, मयाली नेचर कैंप, कुनकुरी का महागिरजाघर, रानीदाह, सोगड़ा स्थित संत अवधूत भगवान राम की तपोभूमि, गम्हरिया अवधूत आश्रम, देशरेखा और रामरेखा सहित जिले के विभिन्न रमणीय पर्यटन स्थलों का नजदीक से अवलोकन किया।

पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत श्री संतोष अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति ने जशपुर को अनुपम सौंदर्य और प्राकृतिक संपदा से नवाजा है। जशपुर छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है। यही वजह है कि देश-विदेश से पर्यटक यहां की हसीन वादियों और प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से देखने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जशपुर की खूबसूरती को एक लाइन में बयां किया जाए तो “जशपुर की धरती स्वर्ग से भी सुंदर है।”
भ्रमण के बाद संतोष अग्रवाल अपनी टीम के साथ जशपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर नेहरू सोनी, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जशपुर भ्रमण के लिए संतोष अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post