ब्रेकिंग जशपुर: जुरगुम नाला के पास मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से की मदद करने की अपील। मृतक के हाथ में *R D Mahant* नाम से टैटू बना हुआ है।

ब्रेकिंग जशपुर: जुरगुम नाला के पास मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से की मदद करने की अपील। 
मृतक के हाथ में *R D Mahant* नाम से टैटू बना हुआ है। 

बगीचा - जशपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम नाला के पास एक सड़ी गली अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में गुम इंसान एवं मर्ग प्रकरणों से शव का मिलान किया जा रहा है।

पुलिस ने की अपील:

इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव की पहचान के लिए लोगों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र से कोई व्यक्ति इस उम्र के आसपास हाल ही में लापता हुआ है, या उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो तत्काल संबंधित थाना/चौकी पुलिस को सूचना दें। साथ ही इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

आपको बता दें कि मृतक के हाथ में *R D Mahant* नाम से टैटू बना हुआ है। 

बगीचा पुलिस के अनुसार सभी अपने - अपने थाना चौकी में पता करेंगे। इस नाम से कोई गुम इंसान दर्ज होगा तो बगीचा थाना में सूचना देंगे।

किसी भी जानकारी के लिए तत्काल थाना बगीचा पुलिस से संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post