कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ! ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, संगठन मजबूती पर बनी रणनीति।
कुनकुरी :- भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी की ओर से गुरुवार, 10 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा के नेतृत्व में अभियान के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने, सेवा कार्यों को गति देने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं के बीच इस बैठक में ‘सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति’ और ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि’ का संदेश प्रमुखता से सामने आया।