गांधी जयंती पर अनोखा अंदाज: बागबहार के अटल चौक पर ‘बापू’ बनकर खड़े हुए अशोक, भूखे-प्यासे दे रहे गांधीजी के विचारों का संदेश
ब्रेकिंग जशपुर | बागबहार :- गांधी जयंती के अवसर पर बागबहार के अटल चौक पर एक युवक का अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सिसरिंगा निवासी अशोक विश्वकर्मा महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्टेच्यू बनकर खड़े हैं।
अशोक विश्वकर्मा ने गांधी जयंती पर अनोखे अंदाज में लोगों तक गांधीजी के विचारों का संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया है। वे अटल चौक पर भूखे-प्यासे दोपहर 1 बजे तक बिना हिले-डुले स्टेच्यू की मुद्रा में खड़े रहने का संकल्प लेकर पहुंचे हैं।
अटल चौक से गुजर रहे लोग युवक को इस तरह लंबे समय तक स्थिर खड़ा देखकर हैरान हो रहे हैं। कई लोगों की नजरें अशोक के इस अनोखे प्रदर्शन पर टिक गई हैं। गांधी जयंती के मौके पर उनका यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं अशोक का कहना है कि महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन से प्रभावित होकर उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया है, ताकि लोगों का ध्यान गांधीजी के संदेश और विचारों की ओर आकर्षित किया जा सके।