जशपुर। जशपुर जिले में जुआ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव क्षेत्र में खुलेआम ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात पत्थलगांव पुलिस टाउन पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव-जशपुर रोड किनारे विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 7 लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते इस प्रकार हैं—
- गुरुदेव विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी औसाने, थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड), वर्तमान निवास उमेश बॉडी गैरेज, पत्थलगांव।
- वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा (36 वर्ष) निवासी तुबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), वर्तमान निवास सुखलाल बॉडी गैरेज, पत्थलगांव।
- सुनेश कुमार भुइंया (19 वर्ष) निवासी बकोरिया, थाना सतबरवा, जिला पलामू (झारखंड), वर्तमान निवास सुखलाल बॉडी गैरेज।
- सीताराम विश्वकर्मा (42 वर्ष) निवासी पत्थलगांव।
- राहुल कुमार (25 वर्ष) निवासी ढोढीटिकरा, पत्थलगांव।
- राजू शर्मा (45 वर्ष) निवासी जशपुर रोड, पत्थलगांव।
- वीर कौशिक (34 वर्ष) निवासी पालीडीह, थाना पत्थलगांव।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर जप्त सामग्री सहित आगे की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू एवं आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।