कुनकुरी में कबाड़ कारोबार का बड़ा खेल! झारखंड नंबर की गाड़ियों से घूम रहे बाहरी कारोबारी, कबाड़ से चोरी का सामान खपाने की चर्चा।

सरकारी योजनाओं की साइकिलें कबाड़ में पहुंचने की चर्चा, गैस कटर से काटी जा रहीं पुरानी गाड़ियां; कारोबारियों के सत्यापन को लेकर पुलिस की निगरानी पर उठ रहे सवाल।

कुनकुरी (जशपुर)। कुनकुरी सहित पूरे जशपुर जिले में संचालित कबाड़ कारोबार अब सवालों के घेरे में है। झारखंड नंबर के टेम्पो, छोटा हाथी और अन्य वाहनों से बाहरी कारोबारी गांव-गांव घूमकर कबाड़ खरीद रहे हैं। इस गतिविधि के बीच चोरी के सामान को कबाड़ के रूप में खपाए जाने की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

सबसे चौंकाने वाली चर्चा सरकारी योजनाओं के तहत स्कूली बच्चों को वितरित साइकिलों के कबाड़ में पहुंचने को लेकर है। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो यह गंभीर जांच का विषय है कि आखिर सरकारी साइकिलें कबाड़ कारोबारियों तक कैसे पहुंचीं और इन्हें किसने बेचा?

वहीं, पुरानी गाड़ियों में टू व्हीलर फोरवीलर को खरीदकर गैस कटर से काटे जाने की भी चर्चा है। ऐसे में वाहनों के मालिकाना हक और जरूरी दस्तावेजों की जांच होना आवश्यक है। कहीं चोरी के वाहनों या उनके पुर्जों को कबाड़ के जरिए ठिकाने तो नहीं लगाया जा रहा?

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जिलेभर में घूम रहे बाहरी कारोबारियों और झारखंड नंबर के वाहनों का पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं? खरीदे जा रहे सामान का रिकॉर्ड और उसके स्रोत की जांच कौन कर रहा है? इसमें कबाड़ कारोबारियों की पहचान, वाहनों के दस्तावेज, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं की साइकिलों से जुड़ी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चूंकि कुनकुरी नगरीय इलाके में चोरी की वारदात कम नहीं हो रहा है, ऐसे में बाहर झारखंड से आकर घूम रहे कारोबारियों की जांच क्यों नहीं की जाती है, आखिर इनके द्वारा कुनकुरी में खुले आम कबाड़ कारोबार का काम किसके संरक्षण में किया जा रहा है, यह एक बड़ा सवाल है? अब सवालों का जवाब नहीं, बल्कि जांच और ठोस कार्रवाई जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post