कुनकुरी में रॉयल बस ने खड़ी बाईक को मारते हुए ट्रक से जा टकराया, ट्रक चालक की मौके पर मौत।

कुनकुरी में रॉयल बस ने खड़ी बाईक को मारते हुए ट्रक से जा टकराया, ट्रक चालक की मौके पर मौत।
  
08/11/2026
जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलिया टोली में रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रॉयल यात्री बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को पहले टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक सलिया टोली स्थित एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा था। उसने अपनी बाइक खड़ी ही की थी कि इसी दौरान रॉयल यात्री बस पटना से दुर्ग की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार रॉयल बस ने पहले बाइक को टक्कर मारा इसके बाद सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ट्रक चालक की पहचान देवलाल यादव, पिता पुरुषोत्तम यादव, निवासी दर्री, जिला मरवाही के रूप में बताई जा रही है।

वहीं बस चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और ए से पैसे निकालने वाला युवक भी सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस एवं ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post